Friday, October 23, 2026
HomeRaigarhऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर कार्रवाई — टाटा माजदा...

ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर कार्रवाई — टाटा माजदा वाहन सहित 4180 किलो कबाड़ जब्त 5 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, चौकी खरसिया और थाना साइबर की संयुक्त कार्रवाई

5 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, चौकी खरसिया और थाना साइबर की संयुक्त कार्रवाई

  *रायगढ़, 28 मार्च*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गुरुवार रात्रि थाना साइबर एवं चौकी खरसिया पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा माजदा वाहन में अवैध कबाड़ लोड कर खरसिया की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना साइबर स्टाफ एवं चौकी खरसिया पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए रायगढ़ बायपास रोड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर पकड़ा गया।

     पकड़े गए टाटा माजदा वाहन क्रमांक CG 13 AN 7028 की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में कबाड़ लोहा, छड़, टीना एवं जंग लगा तार लोड पाया गया। वाहन चालक टीपू मनिहार पिता सत्तार मनिहार, उम्र 34 वर्ष, निवासी तुर्रीभांठा बायपास रोड खरसिया से कबाड़ के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, जिस पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और गोलमोल जवाब देने लगा।

     वाहन में चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर चौकी खरसिया पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(क)(ड) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत वाहन माजदा (5 लाख रूपये) तथा उसमें लोड कुल 4180 किलोग्राम कबाड़ (15 हजार) को जप्त किया गया है।

        इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, साइबर थाना के आरक्षक धनंजय कश्यप, जगमोहन ओग्रे, आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर, प्रशांत पण्डा, नवीन शुक्ला तथा चौकी खरसिया के आरक्षक डमरूधर पटेल एवं साविल चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

       *“अवैध कबाड़ और चोरी की संपत्ति के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी”*
RELATED ARTICLES
spot_img