Wednesday, November 25, 2026
HomeRaigarhबिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में प्रथम...

बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा कीर्तिमान बिलासपुर पुलिस की एक और उल्लेखनीय उपलब्धि — उत्कृष्ट प्रबंधन, कार्यकुशलता एवं टीम वर्क का परिचय

बिलासपुर/बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित पुलिस पेट्रोल पंप ने पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री एवं व्यवसायिक संचालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप के बेहतर प्रबंधन, उपभोक्ताओं के प्रति सेवाभाव, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता तथा पूरी टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है।

इस उपलब्धि से बिलासपुर पुलिस ने न केवल पुलिस विभाग की कार्यकुशलता एवं प्रबंधन क्षमता को प्रदर्शित किया है, बल्कि विभागीय गतिविधियों के साथ-साथ व्यावसायिक संचालन में भी उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस उल्लेखनीय सफलता पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों एवं संबंधित टीम के प्रयासों की सराहना की गई। यह उपलब्धि भविष्य में और बेहतर कार्य करने, सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने तथा नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरणा प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES
spot_img