Monday, November 9, 2026
HomeRaigarhवोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत रायगढ़ में 11 से 15 नवंबर...

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत रायगढ़ में 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तरीय जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम

रायगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संचालित *वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान मतदाता सूची की शुद्धता,लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और आम मतदाताओं को जागरूक करने व जमीनी स्तर पर अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में 11 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक रायगढ़ जिले के विभिन्न मंडलों में मंडल स्तरीय जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री शाखा यादव ने इन कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जारी करते हुए संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनमें मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय,दीपक पांडेय,प्रकाश नायक,अनिल शुक्ला,अरुण गुप्ता,सलीम नियारिया,दयाराम धुर्वे,जानकी काटजू,संजय देवांगन,रत्थू जायसवाल,प्रदीप मिश्रा,रजत गोयल,दीपक सिंह,आशुतोष चंदेल,तरुण गोयल,नजीर खान,रतन कन्हेर,मनीष देवांगन,रमेश भगत,नरेश जायसवाल,लोकेश साहू शामिल हैं।

इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता आम नागरिकों के बीच पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित विषयों, मताधिकार की सुरक्षा, मतदाता सूची में संभावित अनियमितताओं तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी के महत्व पर संवाद करेंगे। कांग्रेस का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने संवैधानिक मताधिकार से वंचित न रहे और मतदाता सूची की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हो।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की निष्पक्ष सुरक्षा और मतदाता सूची की पारदर्शिता की मांग को लेकर वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जागरूकता का काम करेगा। मंडल स्तरीय जनचौपाल-संवाद के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं, आशंकाओं और सुझावों को सुना जाएगा तथा मतदाता सूची से जुड़ी विसंगतियों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
spot_img